बालोद, 04 दिसम्बर 2024। बालोद जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की सहुलियत एवं किसी कारणों से जनदर्शन में नही पहुँच पाने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन तक अपना सुझाव, शिकायत और प्रतिक्रिया प्रस्तुत करने की सुविधा प्रदान करने हेतु व्हाट्सएप्प सुविधा प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से जिले के कोई भी नागरिक कलेक्टोरेट या जिले के कोई भी कार्यालय में पहुँचे बिना कलेक्टर एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपना सुझाव, शिकायत और प्रतिक्रिया देते हुए जिला प्रशासन से संवाद कर सकता है। इस नई व्यवस्था के तहत कोई भी आवेदक एवं नागरिक जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए व्हाट्सएप्प नंबर 9425242981 पर Hi या Hello लिखकर बातचीत की शुरूआत कर सकते हैं। जिले में इस नई व्यवस्था की शुरूआत से जिले के आम नागरिकों एवं आवेदकों को अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु संयुक्त जिला कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन के अलावा कलेक्टर से मुलाकात करने हेतु संयुक्त जिला कार्यालय में आने की आवश्यकता नही होगी। इस तरह से कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के विशेष पहल पर बालोद जिला प्रशासन द्वारा इस नई व्यवस्था के तहत जिले के आम नागरिकों के समय एवं श्रम की बचत के अलावा बार-बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की समस्या से निजात दिलाने का अभिनव प्रयास किया गया है। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में उपस्थित आम नागरिकों को जिला प्रशासन की इस नई व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के आम नागरिकों को सुविधा प्रदान करने हेतु इसकी शुरूआत की गई है। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि इसके शुरूआत हो जाने से अब आम नागरिकों एवं आवेदकों को अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु बार-बार कलेक्टोरेट आने की जरूरत नही पड़ेगी। उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत होने से आम जनता का समय एवं श्रम की भी बचत होगी। इस दौरान अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, ईडीएम इन्द्रजीत सेन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
- मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट

