Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में प्रधानमंत्री आवास योजना से संवर रहा है जीवन
    छत्तीसगढ़

    मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में प्रधानमंत्री आवास योजना से संवर रहा है जीवन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार,4 दिसंबर 2024/बलौदाबाजार भाटापारा जिले के अंतर्गत कसडोल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम हटौद की रहने वाली कला बाई निषाद की जिंदगी किसी संघर्ष से कम नहीं है। कला बाई के पति स्वर्गीय तीजू राम निषाद का 10 साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया। परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह से कला बाई के कंधों पर आ गई। उन्होंने मजदूरी को अपना सहारा बनाया और अपने बेटे और परिवार का पालन-पोषण शुरू किया। कला बाई निषाद का बेटा भी अपनी मां की तरह मेहनती है। छह साल पहले उसकी शादी हुई और वह गांव में छह महीने मजदूरी करता है। बाकी समय आस पास गावों में मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए मेहनत करता है। लेकिन खेत न होने की वजह से उनका पूरा जीवन मजदूरी पर ही निर्भर था।
    कला बाई निषाद का जीवन तब बदलना शुरू हुआ जब उन्हें महतारी वंदना योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना का लाभ मिला। इन योजनाओं ने उनके परिवार को न केवल आर्थिक सहारा दिया,बल्कि उनका जीवनस्तर भी सुधारा। जहां पहले वे लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर थीं,वहीं अब उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर मिलने से उनका काम आसान हो गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का घर भी मिला। उनका घर महज 80 दिनों में ही तैयार हुआ है। कला बाई कहती हैं कि “हम मजदूरी करके जैसे-तैसे घर का खर्चा चलाते थे। पक्के घर का सपना कभी देखा ही नहीं था। लेकिन अब अपने नाती-पोतों के साथ नए घर में रहकर जीवन यापन करना मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है।” सरकार की इन योजनाओं ने कला बाई के जीवन में नई उम्मीदें और खुशियां भर दी हैं। वह अब अपने नाती-पोतों के साथ खुशी-खुशी जीवन जी रही हैं। उनका कहना है, “प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी ने हमारे जैसे गरीब परिवारों के लिए जो किया है, उसके लिए हम जीवन भर उनके आभारी रहेंगे। कला बाई की यह संघर्ष साबित करती है कि मेहनत,संघर्ष और सही मदद से कोई भी इंसान अपने जीवन को बेहतर बना सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.