बालोद, 04 दिसम्बर 2024। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि ईश्वर ने दिव्यांगों को अप्रतिम प्रतिभा, सामथ्र्य एवं शक्ति दी है। जो कि अपने दृढ ईच्छा, शक्ति एवं जिजीविषा के बलबूते पर निःशक्तता के उपरांत भी एक सामान्य व्यक्ति की भाँति सभी कार्यों को बेहतर तरीके से संपादित कर रहे हैं। श्री चन्द्रवाल आज जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम सिवनी में स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। श्री चन्द्रवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित दिव्यांगजनों को शाॅल, श्रीफल से सम्मानित कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महेश सूर्यवंशी, उप संचालक समाज कल्याण विभाग अजय कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि आज उन्हें दिव्यांगों के बीच उपस्थित होकर हार्दिक प्रसन्नता एवं आत्मीय संतुष्टी हो रही है। इसके साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से आज दिव्यांगों से मुलाकत करने की उनकी बहुप्रतिक्षित मंशा भी पूरी हो रही है। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगजनों के निःशक्तता प्रमाण पत्र बनाने हेतु त्वरित कार्रवाई करने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सप्ताह में दो दिन दिव्यांगों के बीच पहुँचकर उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने दिव्यांगों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने हेतु उन्हें शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराने जिला प्रशासन के द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर उन्होंनेे दिव्यांगजनों के बीच पहुँचकर उन्हें मिष्ठान भी वितरण किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम ने दिव्यांगों के मदद एवं शासन केे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

