बांसवाड़ा 05 दिसम्बर 2024। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. सोमवार शाम करीब 5 बजे डॉक्टर-डॉक्टर खेलते वक्त 10 वर्षीय लड़के ने गलती से अपनी चार भतीजियों को कपास में छिड़कने वाला कीटनाशक पिला दिया. जिसके बाद हड़कंप मच गया और परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे. बीमार बच्चियों में 3 वर्षीय संजा, 2 साल की मनीषा, 3 साल की रानू और 5 साल की माया शामिल हैं. कीटनाशक पीने के बाद सभी बच्चियों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्होंने उल्टियां शुरू कर दीं. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें दानपुर सीएचसी ले जाया गया. जहां से उन्हें बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टर्स का कहना है कि बच्चियों की हालत खतरे से बाहर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
- किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़: जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
- ईथेनॉल पर बनाया धमाकेदार वीडियो, एकदम से मंत्री बनने की रेस में आ गए तेलंगाना BJP सांसद
- रांची के मधुकम वाले महादेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से भी लगा करारा झटका
- 2026 में नहीं होंगे बिहार पंचायत चुनाव? परिसीमन में ही लगेंगे 6 महीने से ज्यादा
- उत्तराखंड में दलबदल का खेल?, कांग्रेस BJP के सामने क्या हैं चुनौतियां
- अचानक आई बाढ़, तेज बहाव में बह गई महिला
