उत्तर प्रदेश के झांसी के मऊरानीपुर में स्थित होटल में एक कपल ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली. मामला जनपद झांसी के मऊरानीपुर थानान्तर्गत गांधीगंज में स्थित कामता पैलेस नाम के होटल का है. यहां एक कमरे में करीब 20 साल का कपल ठहरा हुआ था. देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि होटल के कमरे में दोनों फांसी पर लटके हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को नीचे उतारा. इसके बाद कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त कराई. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राहुल पुत्र दयाराम निवासी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश और मृतका की मनीषा अहिरवार पुत्र रमेश अहिरवार निवासी स्यावनी मऊरानीपुर के रुप में हुई है. दोनों के बीच लव अफेयर था. इसकी जानकारी होने के बावजूद लड़की के परिवार वाले उसकी शादी दूसरी जगह करने की तैयारी कर रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि इसी बात से तंग आकर दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Trending
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
- आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
- मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
- हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
- मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
