रीवा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने ऐसा मामला देखा जिसने सभी को चौंका दिया. अमरपाटन कस्बे की रहने वाली प्रतिमा गौतम के गॉलब्लैडर से 1235 स्टोन निकाले गए.
प्रतिमा लंबे समय से पेट दर्द से जूझ रही थीं. गंभीर हालत में उन्हें रीवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उनके गॉलब्लैडर में मल्टीपल स्टोन हैं. इसके बाद डॉक्टर बृजेश सिंह और उनकी टीम ने ऑपरेशन की तैयारी की.
डॉक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि जब ऑपरेशन शुरू किया गया तो हमने एक-एक करके कुल 1235 स्टोन निकाले. सभी स्टोन छोटे दाल के आकार के थे. आखिर में गॉलब्लैडर को निकालना पड़ा ताकि भविष्य में यह समस्या न हो. ऑपरेशन के बाद प्रतिमा अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें पेट दर्द से राहत मिल गई है. डॉक्टरों ने यह भी कहा कि इतनी बड़ी संख्या में स्टोन का मामला उन्होंने पहले कभी नहीं देखा.
महिला के इलाज का पूरा खर्च आयुष्मान कार्ड के तहत निशुल्क हुआ, जिससे परिवार को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी नहीं उठानी पड़ी. अब प्रतिमा और उनके परिजन खुश हैं. बता दें, इससे पहले सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रीवा में हृदय रोग विभाग में जटिल प्रोसीजर द्वारा सीआरटीडी मशीन को रोगी के हृदय में इंप्लांट करके उसकी जान बचाई थी. (aajtak.in)
Trending
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
- आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
- मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
- हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
- मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी

