गरियाबंद 05 दिसम्बर 2024। जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामग्री की उपलब्धता में सहायता की दृष्टि से प्रत्येक क्लस्टर में आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर 28 नवम्बर 2024 को मेरिट सूची जारी किया गया। तत्पश्चात चयनित एवं प्रतिक्षारत अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। जिसका अवलोकन गरियाबंद जिले के आधिकारिक वेबसाईट में किया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन संबंधित जनपद पंचायत गरियाबंद, छुरा, फिंगेश्वर, देवभोग एवं मैनपुर में 06 दिसम्बर 2024 को किया जायेगा। इससे संबंधित अन्य जानकारी जिला पंचायत गरियाबंद एवं सभी जनपद पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।
Trending
- गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
- कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
- निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
- शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
- अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
- कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
- पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
