गरियाबंद 05 दिसम्बर 2024। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में नक्सल पुनर्वास नीति के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा एवं जिला पंचायत सीईओ रीता यादव शामिल हुए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आत्म समर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पुनर्वास नीति अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के विशेष परियोजना के माध्यम से लाभान्वित करने के संबंध में चर्चा की गई। इसके तहत कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बैठक में जिले में आत्म समर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पक्के आवास का लाभ देने एवं अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ दिलाने के संबंध में आवाश्यक निर्देश दिये। उन्होंने पुनर्वास नीति के तहत विभिन्न प्रावधान का पालन करने आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही ऐसे परिवारों को मनरेगा कार्ड, शासकीय नौकरी एवं अन्य सुविधाओं से लाभान्वित करने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले में आत्म समर्पित नक्सली, नक्सली घटनाओं में मृत एवं घायलों की जानकारी लेकर आवश्यक पात्रता परीक्षण कर पुनर्वास नीति के तहत जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

