गरियाबंद 05 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत जारी है। 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 1 लाख 14 हजार 813 मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। जिले में अब तक 23 हजार 785 किसानों ने 367 करोड़ 40 लाख रुपए का धान बेच चुके है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। सभी समितियों में धान खरीदी के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किये गये है। जिससे पंजीकृत किसान सुविधाजनक रूप से अपना धान उपार्जन केन्द्रों में बेच रहे है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए गरियाबंद जिले में 90 हजार 970 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 4662 नये किसान शामिल है। इस वर्ष 90 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 5 लाख 36 हजार 768 मेट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी हैं। जिले में अवैध धान बिक्री, खरीदी एवं परिवहन के प्रकरणों में धान जप्ती की कार्यवाही भी लगातार की गई है। किसी भी स्तर की गड़बड़ी रोकने के लिए एवं जिले में सतत् निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष कलेक्टोरेट में बनाया गया है, साथ ही नोडल अधिकारी भी क्षेत्रों का दौरा कर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का निरंतर जायजा ले रहे है।
Trending
- कल का मौसम : आ रहा चक्रवाती तूफान! 48 घंटे इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट…
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर
- केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को किया जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त…
- गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- दूसरे T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त…
- पिनाकोटा के पास सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से 5 लोगों की मौत…
- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

