नये भवन बनने से बच्चों को पढ़ने में होगी सहूलियत
गरियाबंद 05 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशा अनुसार राज्य में विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अंतर्गत बच्चों की पढ़ाई सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए भी विभिन्न कार्य किये जा रहे है। इसी के तहत राज्य शासन द्वारा गरियाबंद जिले में 4 नये स्कूल भवनों की स्वीकृति दी गई है। इसके अतंर्गत दो मीडिल एवं दो प्राइमरी स्कूल के नवीन भवन स्वीकृत किये गये है। नवीन भवन मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत स्वीकृत किये गये है। इसके तहत पूर्व माध्यमिक शाला मैनपुर एवं मोंगराडीह तथा प्राथमिक शाला चचरापारा एवं मोंगराडीह में नये भवन का निर्माण किया जायेगा। वनांचल क्षेत्र में नये स्कूल भवन की स्वीकृति मिलने से स्कूली बच्चों को काफी सहुलियत होगी। साथ ही पढ़ाई की सुविधाओं में विस्तार भी होगा। नये भवन बनने से पुराने एवं जर्जर भवन से मुक्ति मिलेगी, जिससे बच्चे असानी से अपने स्कूली पढ़ाई को पूर्ण कर पायेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए.के. सारस्वत ने बताया कि प्रत्येक भवन के लिए 11 लाख 48 हजार रूपये की दर से राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से नये स्वीकृत भवन निर्माण कार्य की प्रक्रिया को जल्द प्रारंभ कर समय अवधि में निर्माण को पूर्ण कराया जायेगा। जिससे क्षेत्र के बच्चों को पढ़ार्ड करने में आसानी होगी।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
