बिलासपुर, 6 दिसंबर 2024/राजीव युवा उत्थान योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन 23 दिसंबर तक आमंत्रित किए गए हैं। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग युवाओं को कोचिंग दिया जाएगा। अभ्यर्थी की आयु 01 अगस्त 2024 की स्थिति में न्यूनतम 20 वर्ष तथा अधिकतम 30 वर्ष एवं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थियों के पास स्थायी जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। ऐसे अभ्यर्थियों जिनके अभिभावक की वार्षिक आय 3 लाख रूपए तक हो और जो शासकीय सेवा में कार्यरत न हो आवेदन कर सकते है। उक्त योजना से संबंधित समस्त नियम एवं निर्देश की जानकारी एवं आवेदन पत्र (ऑनलाईन) विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से अवलोकन एवं डाऊनलोड कर सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु योजना के नियमानुसार आवेदन पत्र संभागीय मुख्यालय के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में 23 दिसंबर को शाम 4 बजे तक जमा कर सकते हैं।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
