मध्य प्रदेश के बैतूल में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुचर्चित फिल्म पुष्पा-2 की रिलीज के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला. फिल्म देखने पहुंचे दो गुटों के बीच सिनेमा हॉल में विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक जा पहुंची.बैतूल के गंज थाना इलाके के कांतिशिवा मल्टीप्लेक्स में गुरुवार रात पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान, सिनेमा हॉल में दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हुई. धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाने शुरू कर दिए. सिनेमा हॉल में मौजूद अन्य दर्शकों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और विवाद शांत हो गया. दोनों गुट के लोग बिना फिल्म देखे ही वापस चले गए. इस मामले की पुलिस में भी शिकायत नहीं हुई.
Trending
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
- आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
- मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
- हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
- मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
