राजनांदगांव 06 दिसम्बर 2024। धान खरीदी महाभियान अंतर्गत शासन द्वारा व्यापक पैमाने पर किसानों के धान की खरीदी की जा रही है। लोकहितैषी सरकार द्वारा किसानों के हित में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही हैै। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले में ट्रान्सपोर्ट ऑर्डर (टीओ) के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव जारी है। जिले में टीओ के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव सेवताटोला, सिंघोला, कलकसा एवं बीजाभाटा चारों धान संग्रहण केंद्रों में धान आवक किया जा रहा है। धान आवक लगातार जारी है एवं अब तक जिले में 221352 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में धान खरीदी का कार्य जारी है। वहीं अवैध धान की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कोचियों, बिचौलियों पर संयुक्त कार्रवाई जारी है। अब तक जिले में 2058.70 क्विंटल अवैध धान के जप्ती की कार्रवाई की गई है।
जिले में किसानों को बारदाने की किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई है। धान उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव के लिए मिलर्स द्वारा पंजीयन कराया जा रहा है। जिससे धान उपार्जन केन्द्रों में मिलर्स द्वारा धान का उठाव करने कार्य में तेजी आएगी। सभी धान उपार्जन केन्द्रों में माइक्रो एटीएम उपलब्ध है। किसान माइक्रो एटीएम का उपयोग कर तत्काल 10 हजार रूपए तक निकाल सकते हंै। अब तक लगभग 44 हजार 220 किसानों द्वारा लगभग 50 लाख रूपए माइक्रो एटीएम के उपयोग से राशि निकाली गई है। जिस दिन किसानों द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में धान बिक्री के लिए लाया जाता है, उसी दिन तौलाई कर धान खरीदी लिया जाता है। धान का भुगतान समय पर प्राप्त होने से किसानों में खुशी है। जिले में किसानों द्वारा सुविधापूर्वक धान की बिक्री की जा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
- श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
- मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी

