Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
    • सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
    • फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
    • बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
    • विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
    • ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों को मिले इसके लिए करें कार्य : कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों को मिले इसके लिए करें कार्य : कलेक्टर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव 06 दिसम्बर 2024। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विगत दिवस साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों को मिले इसके लिए कार्य करना है। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित करने कहा। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिकों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए चिन्हांकित स्थलों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम टप्पा में 6 दिसम्बर को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी चल रही है। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्र में किसानों को धान बेचने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। किसानों के धान की तौलाई और स्टेकिंग समय पर हो जानी चाहिए। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव के लिए प्रत्येक खरीदी केन्द्र में 2-2 गाडिय़ां लगाकर उठाव करने कहा। धान खरीदी केन्द्र से ज्यादा से ज्यादा धान का उठाव हो यह सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को धान खरीदी की सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान तथा कोचियों, बिचौलियों द्वारा धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा सत्र 16 दिसम्बर से शुरू होगा। उन्होंने विधानसभा सत्र के सभी प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में ठंड को देखते हुए सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। मतदान केन्द्रों में बिजली, पेयजल, आहाता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन कार्य के लिए गठित सभी दलों की टे्रनिंग के लिए तिथि निर्धारित करने कहा। इसके साथ मतदान दल का रूटचार्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, आयुक्त नगर निगम अतुल विश्वकर्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई

    September 25, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना

    September 25, 2026

    फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल

    September 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.