कोरिया 06 दिसंबर 2024/ जिले के ठाकुरपारा ग्राम सुरमी निवासी राजेश सिंह को लंबे समय से कूल्हे की बीमारी के कारण काफी तकलीफ हो रही थी। रायपुर के एम्स अस्पताल में जांच कराने पर पता चला कि वह बोनमैरो की गंभीर समस्या से ग्रस्त हैं। इलाज के दौरान आयुष्मान कार्ड से उन्हें आंशिक आर्थिक सहायता मिली, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि इलाज का खर्च बहुत अधिक होगा।
इस दौरान राजेश और उनके परिवार को मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने योजना के तहत मदद के लिए शीघ्र आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें समय पर आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।
इस सहायता के जरिए एम्स अस्पताल में राजेश का बाएं कूल्हे का प्रत्यारोपण और दाएं कूल्हे का बोनमैरो प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया। राजेश सिंह ने अब स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर लिया है और वह सामान्य जीवन जी रहे हैं।
राजेश सिंह और उनके परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान और मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना उनके लिए जीवन रक्षक साबित हुई। यह योजना जरूरतमंदों को समय पर राहत प्रदान कर उनकी कठिनाइयों को दूर करने का सशक्त माध्यम बन रही है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

