बलरामपुर 6 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का जिले में बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसमें से एक महत्वपूर्ण योजना है महतारी वंदन योजना। इस योजना से जिले के 02 लाख 14 हजार 601 महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। गत दिवस विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 10वीं किस्त जारी की है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल बना रही है तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही है। इस योजना की सराहना अनेक जरूरतमंद महिलाओं ने भी मुक्त कंठ से इसकी प्रशंसा की है। जिले में महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम भिलाईखुर्द की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा मानमती अपने पति के साथ निवासरत है। मानमती ने योजना से मिलने वाली राशि को जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बताया। उन्होने कहा कि समाज के निम्न एवं मध्यम वर्ग की अनेक महिलाएं जिन्हे अपने जरूरी तथा अनेक छोटे-बड़े आवश्यकताओं के लिए परेशान होना पड़ता था। उन्हें प्रदेश सरकार के द्वारा महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना लागू हो जाने से प्रतिमाह 1000 रुपए खाते में जमा हो जाने से बहुत सुविधा हो रही है और अब महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आसानी से पैसा उपलब्ध हो जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक मुझे महतारी वंदन योजना की 10 किस्त मिल चुकी है। योजना से मिलने वाली राशि से पुत्री का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोला है। श्रीमती मानमती ने बताया की उनके पति का नाम सुन्दर साय है और वे खेती किसानी का कार्य करते है। उनके द्वारा फरवरी 2024 में महतारी वंदन योजना का फॉर्म आंगनबाड़ी केंद्र भरी थी। जिसके तहत प्रतिमाह एक हजार रुपए की किस्त प्राप्त हो रही है। जिसका उपयोग उनके द्वारा अपने घर के सामान्य खर्च तथा अपने बच्चो की पढाई लिखाई के लिए कर रही है जो उन्हें सशक्त और मजबूत बनाने में सहयोगी सिद्ध हो रही है उन्होंने प्रसन्नचित होकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए धन्यवाद दिया है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

