बलरामपुर, 06 दिसम्बर 2024/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। आवेदन पत्रों का परीक्षण पश्चात् वरियता सूची जारी कर दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन बलरामपुर अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों के संविदा भर्ती हेतु दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत पात्र/अपात्र सह वरीयता सूची एवं लिखित/कौशल परीक्षा हेतु सूची प्रकाशित की गई है। नर्सिंग ऑफिसर-एनएचएम/आईसीयू, नर्सिंग ऑफिसर-आईसीयू, स्टाफ नर्स-एनबीएसयू, चिकित्सा अधिकारी-आरबीएसके (महिला), खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, क्लिनर-एसएनसीयू एवं कनिष्ठ सचिविक सहायक-यूएचडब्ल्यूसी के पदों हेतु प्राप्त दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत पात्र/अपात्र सह प्राविधिक वरीयता सूची में आंशिक संशोधन करते हुए लिखित/कौशल परीक्षा हेतु रोल नंबर की सूची प्रकाशित की जा रही है। इन पदों के लिखित/कौशल परीक्षा की तिथि एवं अन्य जानकारी में परिवर्तन नहीं किया गया है। कौशल एवं लिखित परीक्षा 7 व 8 दिसम्बर 2024 को होगी। जिसकी विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट बलरामपुर डॉट जीवोव्ही डॉट ईन एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।
Trending
- गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
- कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
- निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
- शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
- अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
- कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
- पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
