Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल का मौसम : आ रहा चक्रवाती तूफान! 48 घंटे इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
    • मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर
    • केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को किया जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त…
    • गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • दूसरे T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त…
    • पिनाकोटा के पास सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से 5 लोगों की मौत…
    • राष्ट्र प्रथम—नारी शक्ति एवं वरिष्ठजन सम्मान के संकल्प के साथ होगा महिला सीनियर सिटीजन पेंशनर्स सम्मेलन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»आयुष्मान कार्ड योजना के तहत पंजीयन कार्य तेज़ी से जारी
    छत्तीसगढ़

    आयुष्मान कार्ड योजना के तहत पंजीयन कार्य तेज़ी से जारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा जिले में आयुष्मान कार्ड और वय वंदना कार्ड योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार और पंजीयन कार्य तेजी से चल रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इन योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है। सुकमा जिले में आयुष्मान कार्ड और वय वंदना कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम और सुलभ बनाया जा रहा है। इन योजनाओं से जरूरतमंदों को मुफ्त इलाज मिलने के साथ ही उनके स्वास्थ्य और जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है।
    सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पंजीयन सुविधा
    सुकमा जिले के समस्त उप स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड पंजीयन की सुविधा प्रदान की जा रही है। पंजीयन के लिए लाभार्थियों को राशन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों में पंजीयन करा सकते है।
    आयुष्मान कार्ड के लिए तय लक्ष्य
    राज्य नोडल एजेंसी द्वारा जिले को 81,511 परिवारों का पंजीयन लक्ष्य दिया गया है। जिसमें सुकमा 18491, छिंदगढ़ 29995 एवं कोंटा 33025 शामिल है। इसके अतिरिक्त, वय वंदना कार्ड योजना के तहत जिले को 5,811 वरिष्ठ नागरिकों के पंजीयन किया जाना है।
    उपलब्धि और लाभार्थियों की संख्या
    अब तक जिले में कुल 21,850 आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। विभिन्न केंद्रों पर मुफ्त इलाज प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की संख्या में जिला अस्पताल 16520, उप एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 18646, सुकमा 4977 छिंदगढ़ 8428 एवं कोंटा 5241 शामिल है।
    वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष अपील
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कश्यप ने 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ वय वंदना कार्ड पंजीयन करवाएं। उन्होंने योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी करना अनिवार्य बताया।
    उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत, देश के सभी 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना शुरू की गई है। राज्य सरकार ने इस योजना को सफल बनाने के लिए सुकमा जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों तक इसका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

    October 24, 2026

    मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर

    October 24, 2026

    गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

    October 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.