कोण्डागांव। जिला रोजगार अधिकारी द्वारा सभी सी.ई.ई. परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं को जानकारी जनकारी देते हुए बताया कि सी.ई.ई. में उत्तीर्ण युवाओं के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं का आयोजन 09 दिसम्बर एवं 11 दिसम्बर 2024 को रायगढ़ स्टेडियम में किया जा रहा है। जिला प्रशासन कोण्डागांव की ओर से सभी उत्तीर्ण युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने हेतु निःशुल्क बस सुविधा प्रदान की जा रही है। रायगढ़ स्टेडियम में भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने हेतु 08 दिसम्बर 2024 को जिला कार्यालय कोण्डागांव से सुबह 7 बजे, बस स्टैण्ड फरसगांव से 7.30 बजे, बस स्टैण्ड केशकाल से 8 बजे एवं बस स्टैण्ड विश्रामपुरी 8.30 बजे से सभी बसे रवाना होगी। निःशुल्क बस सुविधा का लाभ उठाकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी से नियत समय एवं स्थान में पहुंचने की अपील की गई है।
Trending
- तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयलविझी अझागिरी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज…
- दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल
- दादरी में बाइक को टक्कर मार मां के सामने ही बेटे को उतारा मौत के घाट
- जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या; ऑफिस से 50 मीटर दूर मिले थे घायल…
- गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौ’त, 25 से ज्यादा घायल
- पंजाब में बिजली संकट के कारण हिला पूरा सिस्टम
- छात्र आंदोलन को लेकर उद्धव का BJP पर बड़ा हमला
- Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बल जमीन पर गिर गए, अस्पताल में भर्ती
