दुर्ग 09 दिसम्बर 2024। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर दुर्ग में 11 दिसम्बर 2024 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक एलआईसी ऑफ इंडिया कुम्हारी शाखा द्वारा बीमा सखी (केवल महिलाओं के लिए) 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनका कार्यस्थल भिलाई-दुर्ग है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु 21-45 वर्ष की आवश्यक है। इसी प्रकार पालीबाण्ड इंश्युलेंशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ब्यूजीनस डेव्हलपमेंट ऑफिसर के लिए 10, जुनियर एकाउण्टेंट 10, कम्प्यूटर ऑपरेटर 10, फिल्ड स्पेशीलिस्ट 20 और मेंटनेंस इंचार्ज के लिए 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनका कार्यस्थल भिलाई होगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता ब्युजीनस डेव्हलपमेंट ऑफिसर के लिए एमबीए (फाइनेंस/मार्केटिंग/सेल) अनुभवी को प्राथमिकता, एकाउण्टेंट बी.काम. प्लस कम्प्यूटर टेली नॉलेज, कम्प्यूटर ऑफिसर के लिए बीसीए/बीबीए/बीएससी (कम्प्यूटर नॉलेज), फिल्ड स्पेशीलिस्ट के लिए आईटीआई (इलेक्ट्रिशियन/फीटर/कोपा/डीजल मैकेनिक) अनुभवी को प्राथमिकता और मंेटनेंस इंजार्च के लिए बीई/बी टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
