कोरिया 09 दिसम्बर 2024। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए राजीव युवा उत्थान योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह कोचिंग प्रशिक्षण जिला बिलासपुर में निजी संस्थाओं के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त, उषा लकड़ा ने जानकारी दी कि इच्छुक उम्मीदवार 23 दिसंबर 2024 तक अपना आवेदन पत्र संभागीय मुख्यालय, कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला सरगुजा में जमा कर सकते हैं। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं में प्रवेश के लिए सक्षम बनाना है। आवेदन की प्रक्रिया और विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पद पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत चयनित युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा की उच्च स्तरीय कोचिंग दी जाएगी, जिससे उन्हें परीक्षा की कठिनाइयों को पार करने में मदद मिलेगी।
Trending
- कल का मौसम : आ रहा चक्रवाती तूफान! 48 घंटे इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट…
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर
- केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को किया जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त…
- गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- दूसरे T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त…
- पिनाकोटा के पास सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से 5 लोगों की मौत…
- राष्ट्र प्रथम—नारी शक्ति एवं वरिष्ठजन सम्मान के संकल्प के साथ होगा महिला सीनियर सिटीजन पेंशनर्स सम्मेलन
