बलौदाबाजार 09 दिसम्बर 2024। बलौदा बाजार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकली नोट छापने की मशीन, प्रिंटर और लाखों रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। वहीं, गिरोह का एक अन्य सदस्य फरार है, जिसकी तलाश जारी है। यह मामला लवन थाना क्षेत्र का है।
पुलिस को 7 दिसंबर को सूचना मिली थी कि लवन नगर में कुछ लोग नकली नोटों को बाजार में चलाने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए लवन पुलिस ने सहकारी बैंक के पीछे स्थित खंडहर में छापा मारा। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 100, 200 और 500 रुपये के कुल 6,400 रुपये के नकली नोट बरामद किए।
आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे रंगीन प्रिंटर और अन्य उपकरणों की मदद से नकली नोट छापते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बड़ी मात्रा में नकली नोट और नोट छापने का सामान रायपुर के विनायक नगर भाठागांव स्थित एक किराए के मकान में रखा गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां छापा मारा और 2 लाख 26 हजार रुपये के नकली नोट, प्रिंटर और अन्य उपकरण बरामद किए।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 2 लाख 32 हजार 400 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। इसके साथ ही नकली नोट बनाने वाले उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
भुवन साहू उर्फ भूपेश (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 07, थाना लवन।
तुषाल साहू उर्फ सोनू (26 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 07, थाना लवन।
गिरोह का एक अन्य सदस्य फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
लवन थाने में अपराध क्रमांक 519/2024 के तहत धारा 178, 180, 181, और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
पुलिस अपील: जनता से अपील की गई है कि नकली नोटों की पहचान करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
Trending
- अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
- 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
- “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
- शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
- गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
- कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
- निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
- शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान

