गरियाबंद 09 दिसम्बर 2024। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस एवं बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कर प्रदान किया जाना है। इसके तहत 05 बालक/बालिकाओं को 25 हजार रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप प्रदान किया जायेगा। इस पुरस्कार हेतु वर्ष 2024 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संयुक्त जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद के कक्ष क. 79 से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कार्यालयीन समय में 02 जनवरी 2025 तक आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ समस्त विवरण एवं प्रमाणों के साथ आवेदन पत्र दो प्रतियों में प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जायेगा।
Trending
- गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
- कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
- निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
- शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
- अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
- कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
- पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
