महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में किसानों को उचित मूल्य दिलाने और खाद्यान्न की कालाबाजारी को रोकने के लिए लगातार अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा उमेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में बीती रात राजस्व विभाग और मंडी टीम द्वारा तेंदुकोना में किराना व्यवसायी अशोक पिता रामरतन के गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में 2500 बोरा धान रखा पाया गया।
राजस्व विभाग और मंडी टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धान को जब्त कर लिया और उक्त व्यक्ति को जांच की कार्यवाही पूरी होने तक अभिरक्षार्थ सुपुर्द कर दिया। विभाग द्वारा आगे की जांच के बाद उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अशोक और उनके परिवार द्वारा इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है तथा जांच के दौरान वे आवश्यक दस्तावेजों का प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है।
Trending
- गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
- कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
- निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
- शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
- अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
- कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
- पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

