गौरेला पेंड्रा मरवाही, 9 दिसम्बर 2024। फिजिकल कालेज मैदान पेण्ड्रा में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव का शनिवार को रंगारंग समापन हुआ। समापन समारोह में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, जनपद अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में तीनो विकासखण्डों के 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया और अपने कला का प्रदर्शन किया।
युवा उत्सव में व्यक्तिगत लोकनृत्य, सामूहिक लोकनृत्य, व्यक्तिगत लोकगीत, सामूहिक लोकगीत, कहानी, निबंध, तत्कालीक भाषण, चित्रकला, हस्तकला, हस्तशिल्प, विज्ञान मेला, कृषि उत्पाद, रॉक बेंड आदि की प्रतियोगिता हुई, जिसमे युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अलग-अलग विकासखंड के प्रतिभागी अलग-अलग विधा मे विजेता बने। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिला स्तर पर आयोजित युवा उत्सव में पहला एवं दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागीय राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। समापन समारोह में नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के डिस्ट्रिक्ट यूथ आफिसर डॉ दिनेश चंद्र यादव, गणमान्य नागरिक राकेश चतुर्वेदी, नीरज जैन, राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, मुकेश दुबे, अरुण तिवारी, तहसीलदार अविनाश कुजूर, जिला खेल अधिकारी सीमा डेविड सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे।
Trending
- कल का मौसम : आ रहा चक्रवाती तूफान! 48 घंटे इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट…
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर
- केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को किया जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त…
- गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- दूसरे T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त…
- पिनाकोटा के पास सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से 5 लोगों की मौत…
- राष्ट्र प्रथम—नारी शक्ति एवं वरिष्ठजन सम्मान के संकल्प के साथ होगा महिला सीनियर सिटीजन पेंशनर्स सम्मेलन
