भिलाई 10 दिसंबर 2024/ मुक्ता सिनेमा में अज्ञात ने सुरक्षा गार्ड को चाकू अड़ाकर पुष्पा 2 शो के रुपए लेकर दो युवक फरार होने का मामला सामने आया है। अज्ञात युवकों ने गार्ड को कमरे में बंदकर आराम से कलेक्शन के रुपए को लेकर भाग निकले। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पांच दिनों से उक्त सिनेमा हाल में पुष्पा 2 हाउसफुल चल रही है। प्रतिदिन कलेक्शन भी भारी भरकम आ रहा है। सोमवार तड़के सुबह 4 बजे लाखों रुपए की लूट अज्ञात ने कर दिया। उक्त रुपए रविवार के अंतिम शो के थे। भोर में 4 बजे दो युवक सिनेमाघर के भीतर प्रवेश कर यहां के गार्ड से मारपीट करते हुए चाकू टिकाकर उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद लॉकर की चाबी लेकर 1 लाख 34 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। सुबह जब सिनेमा हाल खुला तो वहां के कर्मियों को घटना की जानकारी हुई। उसके बाद कर्मियों ने सूचना मैनेजर को दी गई। जिसके बाद भिलाई तीन पुलिस थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है। खबर लगने पर पुलिस मुक्ता सिनेमा पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान सिनेमा हाल के मैनेजर ने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज उपलब्ध कराया है। जिसमें दो युवक दिख रहे है। गार्ड नोहर देवांगन से भी पूछताछ की जा रही है। इस चोरी की वारदात से भिलाई तीन पुलिस संदिग्धों पर पैनी नजर रख पूछताछ करने में जुटी हुई है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

