Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जब आंगन में छलका पानी बदल गई जिंदगानी
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण
    • ट्रेनिंग के दौरान 27 साल के जवान दौड़ते-दौड़ते जमीन पर गिरा, मौत
    • Jammu Kashmir में 4 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
    • 50 हजार की रिश्वत लेते PWD विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता को लोकायुक्त ने पकड़ा
    • फरीदाबाद में सुबह-सुबह आवारा पशु से टकराई स्कूटी ; युवक की मौत…
    • पिता ने 6 साल के मासूम को उफनती नदी में फैंका, पुलिस तलाश में जुटी
    • अस्पताल में पति ने तोड़ा दम, टूटी महिला ने होटल में बेटे संग निगला सलफास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»श्री राम लला दर्शन योजना से अयोध्या धाम यात्रा का सपना हो रहा साकार
    छत्तीसगढ़

    श्री राम लला दर्शन योजना से अयोध्या धाम यात्रा का सपना हो रहा साकार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर, 10 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की श्री राम लला दर्शन योजना से संभाग से 6 आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई जिसमें जिले के 1200 से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम की यात्रा की है और श्री राम लला के दर्शन किए। यात्रा से लौटे शहर के श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और सभी व्यवस्थाओं के लिए सरकार को धन्यवाद दिया है।
    श्री राम लला दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार अयोध्या धाम की यात्रा करवा रही है,जिसके तहत विशेष ट्रेनों से श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाया जा रहा है और श्री राम लला का दर्शन कराया जा रहा है, संभाग से अब तक 6 ट्रेनें भक्तों को लेकर रवाना हुई हैं, जिसमें जिले के 1200 से अधिक लोगों को श्री राम लला दर्शन का सौभाग्य मिला। योजना के तहत यात्रा कर लौटे कुड़ूडन निवासी अभिमन्यु पांडेय और उनकी पत्नी अनुराधा पांडेय ने बताया कि यात्रा में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई, सारी व्यवस्था बहुत अच्छी रही, खान,पान से लेकर, स्वास्थ्य सुविधा और यात्रा के दौरान भक्तों की सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया गया था। श्रीमती अनुराधा पांडेय ने बताया कि ऐसा अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय है, और उनकी इच्छा है कि उन्हें दोबारा ये अवसर मिले।
    कोनी के संतोष कोरी ने कहा कि हम जैसे गरीब परिवारों को ये अवसर मिल रहा है जो बड़े सौभाग्य कि बात है, यात्रा में सभी की सुविधा का ख्याल रखा गया और किसी भी तरह की समस्या उन्हें नहीं हुई, सभी की सुविधाओं के लिए सरकार ने बेहतर इंतजाम किए थे। उनकी पत्नी गायत्री कोरी ने बताया कि यात्रा के दौरान उनकी तबियत खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में ले लिया और विशेष देखभाल की जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ,उन्होंने बताया कि यात्रा में श्रद्धालुओं के खाने पीने की समुचित व्यवस्था की गई थी। सरकंडा की उर्मिला अग्रवाल ने भी सुखद यात्रा और श्री राम लला के दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया।
    उल्लेखनीय है कि राम लला दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार भक्तों को अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ की यात्रा करवा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जब आंगन में छलका पानी बदल गई जिंदगानी

    August 11, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण

    August 11, 2026

    बस्तर तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे शामिल

    August 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.