रायपुर 10 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में आर.बी.सी. 6-4 के तहत त्वरित आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति मिल रही है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्रकरणों को प्रक्रिया में लाया जा रहा है और संपूर्ण कार्रवाई जल्द से जल्द पूरा कराते हुए प्रकरणों की मंजूरी दी जा रही है। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने 11 माह में ही 188 प्रकरणों की स्वीकृति दी है। उल्लेखनीय है कि तालाब या पानी में डूबने, आग में जलने, आकाशीय बिजली, सर्पदंश, अतिवृष्टि के कारण पेड़ गिरने, बिच्छू काटने जैसे प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरणों में 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
