बीजापुर 11 दिसंबर 2024। नक्सलियों ने आज फिर एक भाजपा नेता की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष माड़ो राम कुड़ियम की हत्या कर नक्सलियों ने शव सड़क पर फेंका है। बीजेपी नेता की हत्या होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
फरसेगढ़ थानांतर्गत क्षेत्र का यह मामला बताया जा रहा है। इधर, मामले की सूचना मिलते ही SP पुलिस टीम के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मान्डो राम कुड़ियाम भाजपा नेता है। इसकी हत्या के बाद नक्सलियों के शव के ऊपर पर्चे भी छोड़े हैं, जिस पर नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है।
बता दें कि, बीते दिनों भी नक्सलियों ने दो भाजपा नेताओं का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी। वहीं हत्या के बाद शव के साथ पर्चा फेंककर BJP से जुड़ने का आरोप लगाया था। नक्सलियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अगर भाजपा का साथ नहीं छोड़ा तो मौत की सजा जरूर मिलेगी।
Trending
- अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
- 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
- “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
- शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
- गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
- कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
- निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
- शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
