नारायणपुर, 11 दिसम्बर 2024//जिले के शिक्षित बेरोजगारों के लिए जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक वाट्सअप ग्रुप बनाया जा रहा है, जिसमें आवेदकों को उनके शैक्षणिक योग्यता के अनुसार रोजगार, स्वरोजगार, रिक्तियों से संबंधित पाठ्य सामग्री जैसे रोजगार समाचार, प्रतियोगिता दर्पण, सामान्य दर्पण, सक्सेस मिरर एवं अन्य परीक्षा उपयोगी सामग्री (पी.डी.एफ.) इस वाट्सअप ग्रुप में समय-समय पर शेयर की जाएगी, जिससे आवेदकों को सामान्य ज्ञान एवं परीक्षा पूर्व तैयारी करने में मदद मिलेगी। इसी प्रकार वे आवेदक जिन्होनें पढ़ाई छोड दी है और स्वयं का रोजगार, स्वरोजगार करना चाहते है उनके लिए जिला परियोजना लाइवलीहुड कालेज गरांजी में विभिन्न कोर्स में ट्रेनरों के माध्यम से निःशुल्क आवासीय एवं गैर आवासीय प्रशिक्षण प्रदाय किया जाता है, जिसके संबंध में समय-समय पर ग्रुप में आवश्यक जानकारी 01 जनवरी 2025 से शेयर किया किया जावेगा। ऐसे आवेदक जो इस सुविधा का लाभ लेना चाहते है वे वाट्सअप नंबर 9202383450 ग्रुप में जुड सकते है। आवेदक इस ग्रुप में जुड़ने के लिए अपने नाम के साथ (ग्रुप में जोड़े) केवल टेक्स मेसेज कर सकते हैं, जिसके उपरान्त आवेदक को ग्रुप में जोड़ा जाएगा साथ ही ग्रुप में जुड़ने के लिए क्यूआर का स्कैन भी कर सकते हैं।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
