Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
    • 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
    • “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
    • शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»कलेक्टर ने किया जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का समापन
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर ने किया जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का समापन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारायणपुर, 11 दिसम्बर 2024// राष्ट्रीय युवा महोत्सव जिला स्तरीय कार्यक्रम का समापन बालक हायर सेकेंडरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर बिपिन मांझी की अध्यक्षता में किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के विचारों को ग्रहण करने के लिए उपस्थित युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि खेलकूद, सभ्यता और अपने विचार को अच्छे कामों में लगाकर अच्छे इंसान बने। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी लगन, मेहनत और कर्तव्य के साथ पूर्ण करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने हमेशा देश सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने विद्यार्थियों से अपील किया है।
    जिला स्तरीय प्रतियोगिता अंतर्गत सामूहिक लोक नृत्य में प्रथम स्थान तुलसी मांझी एवं साथियों के द्वारा, दूसरा स्थान सानिया प्रधान एवं साथियों के द्वारा और मनदई एवं साथियों के द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। इसी प्रकार सामूहिक लोगगीत मंा प्रथम स्थान विनिता सलाम एवं साथियों के द्वारा, द्वितीय स्थान प्रिया एवं साथियों के द्वारा मनदई एवं साथियों के तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। एकल लोक नृत्य में प्रथम स्थान सरस्वती कोर्राम, द्वितीय स्थान मनीषा ध्रुव और तृतीय स्थान रोशनी कुमेटी, एकल लोक गीत में प्रथम स्थान गरांजी के पूजा मण्डावी, द्वितीय स्थान श्रीमती लोवन्द्री कोर्राम और तृतीय स्थान कुमारी मीना सलाम, कहानी लेखन में प्रथम स्थान तृप्ति साहु, द्वितीय स्थान सूंदरी नुरेटी और तृतीय स्थान पूर्वशा बघेल, चित्रकला में प्रथम स्थान कंचन साहू, द्वितीय स्थान कामेश्वरी राणा, तृतीय स्थान बिंदिया उसेण्डी, भाषण में प्रथम स्थान समस पोटाई, द्वितीय स्थान सुकलू मतलाम, तृतीय स्थान सकीना कुरैशी, कविता में प्रथम स्थान होमिका नायक, द्वितीय स्थान में युक्ति नायक, तृतीय स्थान लोकेश करसायल, सामूहिक विज्ञान मेला में प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऋषिराज देवांगन एवं साथियों, द्वितीय स्थान राकेश तेता एवं साथियों, तृतीय स्थान जागृति आर्य एवं साथियों, व्यक्तिगत विज्ञान मेला में प्रथम स्थान शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक के खुशि देवांगन, द्वितीय स्थान धनराज मांझी, तृतीय स्थान सुजित राणा, कृषि उत्पादन में प्रथम स्थान कृषि महाविद्यालय के नरोत्म पटेल एवं साथियों और फोटोग्राफी में प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गितिका जैन, द्वितीय स्थान चेतन नाग और तृतीय स्थान लक्ष्मी पटेले के द्वारा प्राप्त किया गया।
    युवा महोत्सव में युनिसेफ जिला सलाहकार, साथी संस्था एवं महिला बाल विकास ने बच्चों में मानसिक स्वस्थ और बाल संरक्षक में जागरूकता के लिए स्टॉल लगाया जहां बच्चों को खेल के माध्यम से उनके मानसिक स्वास्थ, भावनाएं और अपने अधिकार के बारे में सिखाया गया। बच्चे ही नहीं बड़े लोगों ने भी खेल के माध्यम से जाना और बेहद आनंद लिया।
    इस अवसर पर नगरपालिका परिषद के पार्षद जैकी कश्यप, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदीप झा, खेल अधिकारी डॉ सुमित गर्ग, प्राचार्य मनोज बागड़े सहित विभिन्न विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.