नारायणपुर, 11 दिसंबर 2024// अग्रणी जिला प्रबंधक नारायणपुर द्वारा सितम्बर 2024 तिमाही समाप्ति पर जिला स्तरीय परामर्शदात्री बैंकर्स कमेटी की समीक्षा बैठक 17 दिसम्बर दिन मंगलवार को सायं 4 बजे कार्यालय कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में रखी गई है। सभी सदस्य बैंको एवं शासकीय विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से समय पर उपस्थित होवें। उक्त बैंठक में जमा, अग्रिम अनुपात, जिले का सीडी रेशियो वर्तमान में 52.92 प्रतिशत है, जो आरबीआई के बेंच मार्क 60 प्रतिशत से कम है इस पर कैसे बढ़ाना है, किसान क्रेडिट कार्ड प्रगति, विभिन्न शासकीय ऋण योजनाओं में प्रगति, वित्तीय समावेशन, जिले में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की, राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता अभियान 2022 भारतीय रिजर्व बैंक ने लक्ष्य दिया है कि बैंक, बीसी के माध्यम से जिले के अंतिम व्यक्ति को डिजिटल बैंकिग, शिकायत, धोखाधड़ी की रोकथाम एवं बचाव संबंधी, सभी बैंको को ग्राम पंचायत के अनुसार आवंटित सेवा क्षेत्र में बीसी खोलने, समर्पित एनजीओ द्वारा सभी बैंकों में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के फार्म ग्रामीणों से एकत्रित कर बैंको में दिये जाते पर कार्यवाही, दोहरी प्रमाणीकरण, बैंक क्रेडिट लिकेज के प्रकरणों का निपटान संबधी, समूह के लोगों के बीमा योजनाओं के प्रगति, आसेटी प्रशिक्षण सम्बन्धी जानकारी, अध्यक्षएवं सी.ई.ओ जनपद पंचायत नारायणपुर और ओरछा ब्लॉक की अनुमति अन्य विषयों पर, समूह के कितने खाते बैंकों में खोले गये विषयों पर तथा अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
