गरियाबंद 11 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 180 हितग्राहियों को डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, रिटेल सेल्स एसोशियेट, ब्युटी थेरेपिस्ट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट एवं सिलाई के कोर्स में आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, उक्त प्रतियोगिता में हितग्राहियों द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढाओं, महतारी वंदन योजना, आवास योजना, नल जल योजना, आत्मनिर्भर भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं गतिविधियों के बारे में रंगो के माध्यम से बताया गया। प्रतियोगिता में उप संचालक जिला पंचायत सुश्री अंजली खलखो निर्णायक के रूप में उपस्थित हुई। उल्लेखनीय है कि 20 दिसम्बर तक विभिन्न गतिविधियां जैसे- मेहंदी प्रतियोगिता, सुशासन पर वाद-विवाद, सुशासन पर संगोष्ठी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

