गरियाबंद 11 दिसंबर 2024/ कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज जनदर्शन में जिले के अलग- अलग क्षेत्र से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज जनदर्शन में 77 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं, जैसे भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, पीएम आवास, वनअधिकार पट्टा एवं अन्य विषयों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रकरणों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान किया जाए, ताकि आमजन को उनकी समस्या एवं शिकायतों का निराकरण हो सके। जनदर्शन में ग्राम कोपरा के तुलेश्वर ने अन्तरजातीय विवाह अनुदान हेतु , ग्राम पाण्डुका की मोंगरा बाई पटेल ने पी.एम. आवास दिलाने, ग्राम तर्रा की रुखमड़ी बंजारे ने आवास की राशि दिलाने, ग्राम मजरकट्टा के देवलाल ने जाति प्रमाण पत्र, ग्राम हिराबतर के पिरीथ राम ने ट्रायसकल प्रदाय करने, ग्राम मैनपुर खुर्द के रुदेशवर साहू ने बिजली बिल में सुधार करने व मीटर लगाने,ग्राम सड़कपरसूली की केशरी बाई यादव ने दूसरे के बैंक में पैसा जाने हेतु, ग्राम साजापाली के मोहन पटेल ने पट्टा प्रदाय करने, ग्राम बिजली के रविकुमार साहू ने जमीन की सीमांकन कराने, ग्राम मुरमुरा अशोक कुमार यादव ने मुरमुरा बीट में अग्निसुरक्षा रखने, ग्राम हरदी के दशरथ ने नेशनल पेन्सन सिस्टम सर्विसिज लिमिटेड के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

