Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जब आंगन में छलका पानी बदल गई जिंदगानी
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण
    • ट्रेनिंग के दौरान 27 साल के जवान दौड़ते-दौड़ते जमीन पर गिरा, मौत
    • Jammu Kashmir में 4 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
    • 50 हजार की रिश्वत लेते PWD विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता को लोकायुक्त ने पकड़ा
    • फरीदाबाद में सुबह-सुबह आवारा पशु से टकराई स्कूटी ; युवक की मौत…
    • पिता ने 6 साल के मासूम को उफनती नदी में फैंका, पुलिस तलाश में जुटी
    • अस्पताल में पति ने तोड़ा दम, टूटी महिला ने होटल में बेटे संग निगला सलफास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री बिलासपुर जिले को देंगे 451 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री बिलासपुर जिले को देंगे 451 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर, 12 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 दिसम्बर को तखतपुर ब्लॉक के जेएमपी शासकीय स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 451 करोड़ 25 लाख की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें 143 करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से निर्मित 69 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 307 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 65 कार्यों का भूमिपूजन शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आत्मानंद स्कूल के 134 संविदा नियुक्त शिक्षकों एवं स्वास्थ्य विभाग के 8 कर्मियों को नियुक्ति पत्र भी सौपेगें।
    कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, तखतपुर नगर पालिका अध्यक्ष अमरीका कृष्णा साहू एवं तखतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्वरी युगल किशोर कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में मुख्य रूप से 39 करोड़ 24 लाख रूपए की लागत से निर्मित 05 सड़कें, 22 करोड़ 07 लाख की लागत से जल जीवन मिशन के तहत 21 ग्रामों में नल जल प्रदाय योजना , 11 करोड़ 49 लाख की लागत से जल संसाधन विभाग के एनिकट और नहर लाइनिंग के चार कार्य, 03 करोड़ 73 लाख की लागत से ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के 21कार्य, 10 करोड़ 09 लाख की लागत से विभिन्न गांवों में जनपद पंचायत तखतपुर द्वारा निर्मित 12 कार्य, 18 करोड़ 53 लाख की लागत से पुल पुलिया निर्माण एवं निगम क्षेत्र में 47 करोड़ 62 लाख की लागत से जीआईएस आधारित मैकेनिकल एवं मैनुअल स्विपिंग कार्य शामिल है।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर जिले में 121 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से लोक निर्माण विभाग के भवन, सड़क निर्माण के 10 कार्य, 79 करोड़ 47लाख की लागत से जल संसाधन विभाग के नहर , एनीकट के 13 कार्य , विभिन्न गांवों में 76 लाख रूपए की लागत से 08कार्य, पीएम जनमन योजना के तहत 30 करोड़ 58 लाख की लागत से 12 कार्य, 79 करोड़ 16 लाख की लागत से सड़क, भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इस मौके पर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 3883 हित ग्राहियों को सामग्री एवं राशि का वितरण करेगें। लाभान्वितों में स्व-सहायता समूह की महिलाए, दिव्यांगजन, मछुआरे, श्रमिक, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही शामिल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जब आंगन में छलका पानी बदल गई जिंदगानी

    August 11, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण

    August 11, 2026

    बस्तर तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे शामिल

    August 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.