– जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की कार्रवाई 19 दिसम्बर को
राजनांदगांव 12 दिसम्बर 2024। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2024-25 के तहत ग्राम पंचायतों के वार्डों एवं सरपंच पदों के आरक्षण की कार्रवाई 17 दिसम्बर 2024 को सुबह 11 बजे ठाकुर प्यारेलाल सिंह नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में की जाएगी। इसी तरह 19 दिसम्बर 2024 को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के लॉट द्वारा आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन के प्रावधानों के अनुसार जनपद पंचायत राजनांदगांव, डोंगरगांव, छुरिया एवं डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायतों के वार्डों एवं सरंपच पदों तथा जिला पंचायत राजनांदगांव के निर्वाचन क्षेत्रों एवं जिले के जनपद पंचायत राजनांदगांव, डोंगरगांव, छुरिया एवं डोंगरगढ़ के निर्वाचन क्षेत्रों एवं अध्यक्ष पदों का अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सभी प्रवर्गों के महिला हेतु लॉट द्वारा आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी। संबंधित क्षेत्र के कोई भी वयस्क निवासी आरक्षण की कार्रवाई के दौरान निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
