Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान,आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन करना हुआ आसान…
    • सुशासन तिहार 2026: सिमड़ा शिविर में 4 हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की खुशियों की चाबी
    • शादी की पहली सालगिरह:उसी दिन 3 माह की गर्भवती विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला….
    • अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
    • 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
    • “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
    • शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बनी खुशखबरी
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बनी खुशखबरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव 12 दिसम्बर 2024। शासन द्वारा शहरी एवं ग्रामीण घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के उद्देश्य से प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। योजनांतर्गत राजनांदगांव जिले में घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए 527 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 19 हितग्राहियों के घरों में संयंत्र स्थापित किए गए है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना फरवरी 2024 से प्रभावशील है। यह स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से संयोजित होगा, जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 30 हजार रूपए से 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रति प्लांट दिए जाने का प्रावधान है। रूफटॉप सोलर संयंत्र की क्षमता अनुसार लागत राशि एवं सब्सिडी अलग-अलग है। उपभोक्ता द्वारा सोलर प्लांट के ब्रांड चयन कर सकते हंै। 3 किलोवाट से अधिक क्षमता का प्लांट लगाने पर अधिकतम 78 हजार रूपए तक सब्सिडी का प्रावधान है।
    प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को वेबसाईट मोबाईल एप पर पंजीयन कर लॉग इन आईडी प्राप्त करना होगा। इसके बाद वेब पोर्टल पर उपलब्ध वेंडर का चुनाव कर बिजली कर्मचारी की मदद से वेब पोर्टल पर पूर्ण आवेदन करना होगा। निर्धारित अनुबंध हस्ताक्षरित होने के पश्चात वेंडर द्वारा छत पर प्लांट की स्थापना एवं डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर स्थापित किया जाता है। स्थापित प्लांट के सत्यापन पश्चात शासन द्वारा सब्सिडी ऑनलाईन जारी कर दी जाती है। इस दौरान यदि उपभोक्ता इच्छुक हो तो शेष राशि का प्रकरण 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण हेतु बैंकों को जनसमर्थन पोर्टल द्वारा ऑनलाईन प्रेषित किया जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    May 9, 2026

    मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान,आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन करना हुआ आसान…

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026: सिमड़ा शिविर में 4 हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की खुशियों की चाबी

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.