Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
    • अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
    • पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
    • 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
    • ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
    • दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
    • “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
    • सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»गरियाबंद में 14 को होगा नेशनल लोक अदालत
    छत्तीसगढ़

    गरियाबंद में 14 को होगा नेशनल लोक अदालत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गरियाबंद 12 दिसम्बर 2024/ देशभर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। जिला एंव अपर सत्र न्यायालय गरियाबंद में भी नेशनल लोक अदालत आयोजित होगा, जिसकी तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार 14 दिसंबर 2024 को होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबध में सफल क्रियान्वयन बाबत विभिन्न स्थल पर तैयारियां की जा रही है। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर बलराम प्रसाद वर्मा के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति गरियाबंद के अध्यक्ष यशवंत वासनीकर एवं अन्य न्यायालय गरियाबंद में पदस्थ न्यायाधीशों के द्वारा पिछले दिनों विभिन्न प्रशासनिक विभाग के संबंधित अधिकारी के साथ लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
    14 दिसंबर 2024 को लोक अदालत में राजीनामा योग्य सभी सिविल मामले, राजीनामा योग्य अपराधिक मामले, चेक संबंधी धारा 138 परकाम्य लिखत अधिनियम के प्रकरण, घरेलू हिंसाओं, पारिवारिक विवादों, बैंक रिकवरी, नगर पालिका एवं विद्युत विभाग संबंधी मामले एवं मोटर दुर्घटना दावा संबंधी प्रकरण रखे गये हैं। आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में आपसी राजीनामा के आधार पर प्रकरण का निराकरण किए जाने हेतु हर संभव प्रयास किये जाने पर सहमति व्यक्त की गई। तालुका अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण यशवंत वासनीकर द्वारा आगामी लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया। नागरिकों व पक्षकारों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अपने प्रकरणों को निराकरण किये जाने हेतु जागरूक किया जा रहा है। बैठक के दौरान अधिवक्ताओं को राजीनामा योग्य प्रकरणों के अधिक से अधिक प्रकरणों के निपटारे हेतु भी पक्षकारों को प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिये गये। उक्त लोक अदालत में जिला एंव अपर सत्र न्यायालय गरियाबंद में लगभग 2977 प्री-लिटिगेशन संबंधित प्रकरण रखे गये है, उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण होने की संभावना है। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु पक्षकारों को प्री-सिटिंग के लिए नोटिस पूर्व में जारी किया गया है, जिससे लोक अदालत का सफल आयोजन किया जा सके।
    पूरे भारत वर्ष में नेशनल लोक अदालत का आयोजन वर्ष में हर तीन माह बाद भारत के पूरे राज्य में किया जाता है, पक्षकारगण अपने-अपने जिलों व तहसीलों के न्यायालयों में उपस्थित होकर अधिक से अधिक लंबित प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर निराकरण कर सकते है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर

    July 25, 2026

    सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

    July 25, 2026

    राज्यसभा में उठी छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओ पर सवाल, रेल मंत्री ने सांसद लक्ष्मी वर्मा को बताया रेल परियोजनाओं का काम प्रगति पर हैं

    July 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.