Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान,आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन करना हुआ आसान…
    • सुशासन तिहार 2026: सिमड़ा शिविर में 4 हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की खुशियों की चाबी
    • शादी की पहली सालगिरह:उसी दिन 3 माह की गर्भवती विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला….
    • अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
    • 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
    • “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
    • शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»झोलाछाप डॉक्टर एवं अवैध क्लीनिक पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश
    छत्तीसगढ़

    झोलाछाप डॉक्टर एवं अवैध क्लीनिक पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलरामपुर, 12 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर राजेन्द्र कटारा की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो गई है, और दिसंबर माह में अब धान खरीदी में तेजी आ रही है। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में धान की अवैध खपत रोकने के लिए संबंधित अधिकारी कड़ी नजर बनाए रखें। साथ ही चेक पोस्टों से होकर धान लेकर गुजरने वाले वाहनों के दस्तावेजों की सघन जांच करने एवं अवैध धान पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस संबंध में निरंतर मॉनिटरिंग करने की बात कही। कलेक्टर श्री कटारा ने खरीदी केन्द्रों में बारदाने की उपलब्धता, धान उठाव में पंजीयन की स्थिति के संबंध में पूछा। उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों में शासन के निर्धारित मापदण्डों के अनुसार धान की खरीदी करें। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
    कलेक्टर ने पीवीटीजी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों के संबंध में जानकारी लेते हुए सुचारू रूप से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि अवैध ढंग से संचालित लैब, क्लिनिक, झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज के मामलों में सख्ती से कार्यवाही करें। जिले के ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टर गलत तरीके से मरीजों का इलाज करते हैं, जिनसे उनकी जान पर बन आती है। उन्होंने झोलाछाप डॉक्टर पर तत्काल कार्यवाही और अवैध रूप से चलाए जा रहे क्लीनिक या दवाई दुकानों को सील करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित समस्त छात्रावासों में आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए समय-समय पर बच्चों की स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं अवैध उत्खनन पर सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये।
    कलेक्टर ने आवरा मवेशियों के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों पर आवारा अथवा पालतू पशुओं के पाए जाने पर उन्हें हटाने के लिए एक निश्चित व्यवस्था की जाए। उन्होंने प्रमुख मार्गों पर जहां घुमंतु और आवारा पशु सड़कों पर बैठते है, उन्हें आसपास अस्थाई रूप से ठहराने की व्यवस्था के निर्देश दिये। जिससे वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात करने में राहत भी मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा करते हुए अप्रारंभ, प्रगतिरत, पूर्ण की जानकारी ली। उन्होंने आवास योजना तहत चल रहे कार्यों की गति को तीव्र करने हेतु हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने को भी कहा। उन्होंने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय की उपयोगिता के संबंध में पूछा। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शहरों, सार्वजनिक स्थानों, बड़े बाजारों एवं मुख्य सड़कों के आस-पास सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने के लिए ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को साथ लेकर सफाई अभियान चलाने की बात कही। कलेक्टर ने बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक कुप्रथा को रोकने के लिए किए गए कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह की संभावना अधिक होती है, इसे रोकने के लिए जन जागरूकता लाएं। बैठक में उन्होंने जाति प्रमाण, आयुष्मान कार्ड, पेंशन प्रकरण, भुगतान, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, राजस्व प्रकरण के निराकरण की स्थिति इत्यादि के संबंध में जानकारी भी ली।
    जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, निराकरण करने के दिए निर्देश
    समय-सीमा की बैठक पश्चात् कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री कटारा ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
    इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेना जमील, अपर कलेक्टर इन्द्रजीत बर्मन, संयुक्त कलेक्टर आर. एन. पाण्डेय सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    May 9, 2026

    मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान,आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन करना हुआ आसान…

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026: सिमड़ा शिविर में 4 हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की खुशियों की चाबी

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.