गरियाबंद 12 दिसम्बर 2024/ सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में आज मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अपने हाथों पर बेटी बचाओं बेटी पढाओं, महतारी वंदन योजना, नल जल योजना, आत्मनिर्भर भारत, सुशासन का एक साल-छ.ग. हुआ खुशहाल, ऐसे ही सरकार की जनहितकारी योजनाओं व गतिविधियों के बारे में मेहंदी के माध्यम से सुंदर डिजाइन बनाकर उत्साह दिखाया। उक्त प्रतियोगिता में श्रीमती रीता यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं सुश्री अंजली खलखो उप संचालक जिला पंचायत, गरियाबंद ने उपस्थित होकर मेहंदी प्रतियोगिता का अवलोकन किया। साथ ही प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। ऐसे ही लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 16 दिसम्बर को सुशासन पर वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं 20 दिसम्बर को सुशासन पर संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

