गरियाबंद 13 दिसम्बर 2024/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शनिवार 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन जिला मुख्यालय गरियाबंद स्थित पुलिस परेड ग्राउंड मे आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू एवं बिन्द्रानवागढ विधायक जनक धु्रव तथा जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति मे कार्यक्रम अपरान्ह 12ः00 बजे से प्रारंभ होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूर्व वर्ष मे 43 जोड़े का विवाह इंडोर स्टेडियम गरियाबंद मे किया गया था। इसी प्रकार राजिम मेला मे 177 जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया। इस प्रकार कुल 220 जोड़े का विवाह संपन्न हुआ था। पूर्व मे योजनान्तर्गत 21 हजार रूपये का चेक प्रदाय किया जाता था। जिसे बढ़ाकर वधु को अब 35 हजार रूपये का चेक प्रदाय किया जायेगा। 7 हजार श्रृंगार सामग्री व 8 हजार विवाह आयोजन मंडप इत्यादि मे व्यय किया जायेगा। चेक का वितरण विवाह आयोजन स्थल मे ही किया जायेगा। इसके लिए वधू अपने बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लायेंगे। जिससे तत्काल चेक तैयार कर प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस परेड ग्राउंड में कुल 120 जोड़े का विवाह संभावित है। छत्तीसगढ़ महिला कोष की योजना सक्षम योजना अंतर्गत 21 महिला हितग्राहियों को कुल 32 लाख 80 हजार रूपये एवं ऋण योजना के तहत् 09 महिला स्व सहायता समूहों को 14 लाख 40 हजार का चेक वितरण अतिथियों द्वारा किया जायेगा।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
