बिलासपुर,14 दिसंबर, 2024/ आयुष्मान भारत वय वंदन योजना के तहत कार्ड बनाने का काम तेजी से चल रहा है, जिले में लगभग 1500 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। 70 साल से अधिक के बुजुर्गों के लिए सरकार की इस योजना में 5 लाख तक की स्वास्थ्य सहायता का प्रावधान है। इस योजना से वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह का माहौल है। वरिष्ठ जनों ने सरकार का आभार जताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशील योजना वय वंदन का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है। जिले में वय वंदन योजना के तहत लगभग 1500 कार्ड बनाए जा चुके हैं। बिलासपुर के हितग्राही श्री धनवा राम कोसले, श्री हेमचंद्र पात्रे, और सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार की यह पहल हम जैसे बुजुर्गों के लिए वरदान है, उम्र के इस पड़ाव पर हमें अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में इस योजना से हमे बड़ी राहत मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत वय वंदन योजना के तहत 70 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वय वंदन योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं जिसमें उन्हें 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सहायता दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर कार्ड बनाए जा रहे हैं।
Trending
- जब आंगन में छलका पानी बदल गई जिंदगानी
- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण
- ट्रेनिंग के दौरान 27 साल के जवान दौड़ते-दौड़ते जमीन पर गिरा, मौत
- Jammu Kashmir में 4 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
- 50 हजार की रिश्वत लेते PWD विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता को लोकायुक्त ने पकड़ा
- फरीदाबाद में सुबह-सुबह आवारा पशु से टकराई स्कूटी ; युवक की मौत…
- पिता ने 6 साल के मासूम को उफनती नदी में फैंका, पुलिस तलाश में जुटी
- अस्पताल में पति ने तोड़ा दम, टूटी महिला ने होटल में बेटे संग निगला सलफास

