दुर्ग, 14 दिसम्बर 2024/ आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 26 नवंबर से 25 दिसंबर तक देश का प्राकृतिक परीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें भारत के सभी वयस्क नागरिकों का प्रकृति परीक्षण आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से किया जाना है। इसी कड़ी में आज दुर्ग संभाग के कमिश्नर एसएन राठौर का प्रकृति परीक्षण जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आयुष विंग के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. जयप्रकाश चंद्राकर द्वारा किया गया। आयुर्वेद में वर्णित प्रकृति परीक्षण से व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक संरचना और प्रकृति को समझने में मदद मिलती है। जिससे व्यक्ति के शरीर में रोगों के प्रभाव को जानने और औषधियों के चयन में आसानी होती है। व्यक्ति की प्रकृति के अनुसार ही उसके स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या और ऋतुचर्या निर्धारित होती है। कमिश्नर दुर्ग संभाग एस.एन. राठौर ने सभी नागरिकों से स्वेच्छा से प्रकृति परीक्षण कराने की अपील की है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

