दुर्ग, 14 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के 08 कार्याे के लिए 79 लाख 87 हजार 017 रूपए स्वीकृत किया गया है। विधायक ललित चंद्राकर द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्ग द्वारा की जाएगी।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत करगाडीह में सीसी रोड निर्माण भान बघेल घर से सुखचंद यादव घर तक के लिए 7 लाख 39 हजार 546 रूपए, ग्राम पंचायत कोकड़ी में विभिन्न गली में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 7 लाख 99 हजार 510 रूपए, ग्राम पंचायत कोटनी में सीसी रोड निर्माण कार्य भगवान दास घर से शीतला मंदिर तक के लिए 4 लाख 30 हजार रूपए, ग्राम पंचायत कोटनी में सीसी रोड निर्माण कार्य राजेन्द्र निषाद घर से पीलू निषाद घर तक के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम पंचायत जंजगिरी में सार्वजनिक बाड़ा चौक के पस डोमशेड निर्माण के लिए 10 लाख 99 हजार 526 रूपए, ग्राम पंचायत डुमरडीह वार्ड 20 में सार्वजनिक सांस्कृतिक कलामंच निर्माण कार्य के लिए 9 लाख 99 हजार 839 रूपए, ग्राम पंचायत महमरा में सीसी रोड निर्माण कार्य गौरा-चौरा से निरंजन सेन के घर तक के लिए 7 लाख 99 हजार 648 रूपए, ग्राम पंचायत आमटी में सीसी रोड निर्माण कार्य मारकण्डे के घर से खेमलाल साहू के घर तक के लिए 7 लाख 99 हजार 648 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
