गरियाबंद 13 दिसम्बर 2024/ अपर मुख्य सचिव खाद्य विभाग के द्वारा विगत दिवस वीसी के माध्यम से दिये गये निर्देशानुसार आज कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले के राईस मिलरों की बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में राईस मिलरों द्वारा धान उठाव एवं एफसीआई- नान में चावल जमा की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही राईस मिलरों द्वारा बताये गये समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा राईस मिलरों की विभिन्न मांग एवं समस्याओं का निरंतर निराकरण किया जा रहा है। कुछ दिवस पहले कैबिनेट के बैठक में भी राईस मिलरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। इस प्रकार राज्य शासन द्वारा राईस मिलरों के विभिन्न मुद्दों को समाधान करने की प्रक्रिया जारी है। आगे भी बैठक एवं चर्चा के माध्यम से विभिन्न मुद्दों को सुलझा लिया जायेगा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया सतत रूप से जारी है। किसान अनवरत रूप से अपना धान खरीदी केन्द्रों में बेच रहे है। जिससे खरीदी केन्द्रों में धान की आवक भी बढ़ी हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग एवं समन्वय से किसानों की सुविधा के लिए धान का उठाव जारी रखने को कहा। साथ ही कस्टम मिलिंग की प्रक्रिया भी जारी रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने मिलरों को अनुमति, अनुबंध एवं बैंक गारंटी जमा कर धान उठाव सुचारू रूप से जारी रखने पर भी राईस मिलरों से चर्चा की। राईस मिलरों ने भी शासन-प्रशासन से समन्वय बनाकर धान उठाव एवं चावल जमा करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही। इस दौरान बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री सुधीर चन्द्र गुरू, डीएमओ श्री अमित चन्द्राकर सहित जिले के राईस मिलर्स मौजूद रहे।
Trending
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
- साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
