नारायणपुर 16 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए नारायणपुर के पुराना बस स्टैण्ड में में जनसम्पर्क विभाग द्वारा दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाया गया। इस छायाचित्र प्रदर्शनी का आमजनों ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और कार्यक्रमों की तस्वीरें और जानकारी प्रदर्शित की गई।
इसमें प्रमुख योजनाओं में पीएम जनमन के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के हितग्राहियों को दी जाने वाली सेवाएं, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, महिला सशक्तिकरण, कृषक उन्नति योजना के तहत् किसानों के आत्मविश्वास में वृद्धि और ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी परियोजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों ने सरकार के प्रयासों की सराहना की। यह प्रदर्शनी उन्हें सरकार की योजनाओं और उनके लाभों को बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्रदान करती है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
