कोण्डागांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कई जरूरतमंदों को त्वरित सहायता मिल रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत के संवेदनशीलता से फरसगांव नगर पंचायत के झुलनाडिही निवासी दिव्यांग जयसिंह नेताम और श्रीमती सामबती को त्वरित राहत मिली।
जनदर्शन में पहुंचे जयसिंह नेताम ने बताया कि वर्ष 2017 में ब्रेन ट्यूमर के कारण उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई है और वे 100 प्रतिशत दिव्यांग हैं। उन्हें इलाज के लिए बार-बार रायपुर जाने की आवश्यकता के चलते बस किराये की वजह से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए उन्होंने फ्री बस पास की मांग की। कलेक्टर ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए आरटीओ को तुरंत फ्री बस पास जारी करने के निर्देश दिए। बस पास पाकर जयसिंह ने जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे उन्हें इलाज के लिए रायपुर आने-जाने में आसानी होगी और उनकी आर्थिक समस्या कम होगी।
दिव्यांग महिला को मिली छड़ी
ग्राम मोहलई से जनदर्शन में पहुंची दिव्यांग महिला श्रीमती सामबती राठौर ने चलने-फिरने में परेशानी और आवास की जरूरत को लेकर आवेदन दिया। कलेक्टर के निर्देश पर उन्हें समाज कल्याण विभाग से छड़ी प्रदान की गई और आवास उपलब्ध कराने के लिए जिला पंचायत को निर्देशित किया गया। जनदर्शन में कोण्डागांव निवासी श्रीमती गीता निषाद ने राशन कार्ड, गोपाल दहिया ने कृषि भूमि में रास्ते की समस्या और बाल गृह बालिका के स्टाफ ने केंद्र के यथावत संचालन और मानदेय से जुड़ी मांग सहित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।
Trending
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
- साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार

