बिलासपुर, 18 दिसंबर 2024/ कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत नगर सेना कैंप बिलासपुर में प्रकृति परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आयुर्वेदिक कॉलेज बिलासपुर के चिकित्साधिकारी डॉ सी एस ओंटेन, डॉ प्रशांत निषाद, डॉ निधि मरकाम एवं उनकी 15 सदस्यीय टीम के द्वारा प्रकृति परीक्षण क्या है, क्यों आवश्यक है एवं आवश्यक उपाय पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान नगर सेना बिलासपुर के महिला और पुरुष जवान एवं संभागीय सेनानी बिलासपुर तथा परसदा बिलासपुर के एसडीआरएफ के 80 जवानों ने भाग लिया तथा प्रकृति परीक्षण ऐप में पंजीयन कर डिजिटल प्रकृति प्रमाणपत्र प्राप्त किया । इस दौरान नगर सेना विभाग के डी आई जी एस. के. ठाकुर एवं डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दीपांकुर नाथ, चंद्रभान ठाकुर, रवि शर्मा, योगेश सेन, मनोहर ध्रुव, प्रमोद राय उपस्थित थे।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

