बिलासपुर,18 दिसम्बर 2024/मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम सरगंवा निवासी रूपचंद मनहर ने एसबीआई मस्तुरी शाखा प्रबंधक पर मुर्गा खाकर भी लोन स्वीकृत नहीं करने का आरोप लगाया था। क्षेत्रीय बैंक प्रबंधक ने उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराई। शिकायत कर्ता से बात की गई। उनके द्वारा अपनी शिकायत के संबंध में कोई प्रमाण अथवा विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया। शाखा प्रबंधक ने भी आरोपों को निराधार बताया है। जांच रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि उनका ऋण आवेदन पूर्व में ही अस्वीकृत किया जा चुका है। इसके पहले मनहर के पुत्र एवं पत्नी को भी पृथक-पृथक लोन स्वीकृत किया गया था। वर्तमान में एक ऋण राईट ऑफ एवं एक ऋण एनपीए की हालत में है।
Trending
- औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री श्री केदार कश्यप
- कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर 16 राज्यों में IMD का अलर्ट…
- विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
- सेवा सेतु केंद्र से डॉली गंधर की आधार संबंधी समस्या का हुआ समाधान
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का कमाल,उन्नत मक्का बीज और कृषि सहायता से संवरी कृषक शुभम दुबे की राह…
- कुदरत का कहर… पलक झपकते ही बह गया बेली ब्रिज, वाहन समेत BRO ड्राइवर लापता
- वनमंत्री केदार कश्यप ने किसानों को दिया हरेली का उपहार; औषधीय खेती के लिए 54.36 लाख की राशि वितरित
- जब आंगन में छलका पानी बदल गई जिंदगानी
