रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। बीते दो दिनों में प्रदेश का न्यूनतम औसत तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ गया है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है। बादलों के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
प्रदेश के वातावरण में नमी को मात्रा बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दो मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश हवा की दिशा में परिवर्तन हो सकती है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दंतेवाडा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 04.1 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
19 दिसंबर से 20 दिसंबर को बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में, रायपुर संभाग के जिले, ओडिशा से लगे बिलासपुर संभाग के जिले (सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा और उससे लगे सरगुजा संभाग के जिलों में) हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 21 दिसंबर को रायगढ़ और उससे लगे जिलों बहुत हल्की बारिश हो सकती है।
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र तथा इससे सम्बद्ध ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण, औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इस सिस्टम के उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद, अगले 24 घंटों में इसके आंध्र प्रदेश तट के साथ उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
